फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आठ घंटे में राजोरी से बरामद की अगुवा की गई महिला,आरोपी को भी हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस ने मेंढर से अगवा की गई एक महिला को आठ घंटे के भीतर राजोरी से बरामद कर उसे परिवार वालों के हवाले कर दिया। अगवा करने वाले आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब चार बजे मेंढर थाने में मोहम्मद कादिर नामक एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी को शाह नवाज अहमद निवासी राजोरी ने अगवा कर लिया। आरोपी मेंढर में सेना के साथ पोर्टर का काम करता है। शिकायत पर एसएसपी पुंछ राजीव पांडे एसएचओ मेंढर अनायत हुसैन और एसआई शौकत अमीन की अगुवाई में एक टीम का गठन किया। टीम ने एएसपी आदिल मजीद और एसडीपीओ मेंढर नीरज पंडियार की देखरेख में महिला की तलाश शुरू की। इस दौरान रात नौ बजे के करीब पुलिस ने आरोपी को राजोरी के ठूडी खांडली से धर दबोचा। उसके कब्जे से महिला को भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें