फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ पर पथराव किया, बाद में समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सतवारी पुलिस स्टेशन अंतर्गत चट्ठा मिल क्षेत्र में एक परिवार और सीआरपीएफ जवानों में मारपीट की घटना के बाद तनाव पैदा हो गया। दो लोगों ने सुरक्षा कर्मियों पर पीटने का आरोप लगाया है। एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के गुस्साए लोगों ने सीआरपीएफ कैंप पर पथराव किया। हालांकि, बाद में समझौता कर लिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के रहने वाले चरणजीत सिंह का कहना है कि उन्होंने सीआरपीएफ कैंप के गेट से 100 मीटर की दूरी पर ट्रक खड़ा किया था। लेकिन सीआरपीएफ कर्मियों ने ट्रक हटाने को कहा। इसी बात पर सीआरपीएफ कर्मियों ने हमला कर दिया। इसमें वह और उनका एक अन्य साथी घायल हो गए। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। बताया जा रहा है कि पुलिस की ओर से मामले में समझौता करा दिया गया है।
पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज
नवाबाद पुलिस स्टेशन में कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों द्वारा पैसे छीनने और मारपीट करने का केस दर्ज कराया है। हालांकि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है। पीड़ितों ने कोर्ट में बताया था कि पुलिस कर्मियों ने उनसे पैसे छीने और बिना किसी बात पर मारपीट की। वह लोग पुलिस के पास गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


सरवाल में दो परिवारों के बीच झगड़ा
शहर के सरवाल क्षेत्र में दीवार गिराने पर दो परिवारों के बीच झड़प हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई। बाद में दोनों परिवार पुलिस के पास पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों परिवारों की शिकायत मिलने के बाद काउंटर पर्चा दायर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें