फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्धटना में धायल वयिक्त की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। वीरवार देर शाम को भारख क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की मौत वीरवार देर रात को हो गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार शाम को अल्टो कार तथा बाइक के बीच हुई टक्कर में जगदेव सिंह निवासी संदूर गझोड़ गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में पीएचसी पौनी में उसको प्राथमिक उपचार देने के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया था। उसकी टांग में गंभीर चोट लगी थी। शरीर के अन्य हिस्से पर भी चोटें थीं। उसकी रास्ते में ही हालत बिगड़ने लगी थी। जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचने पर वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मृतक जगदेव कटड़ा में काम करता था। वह काफी मेहनती था। उसने अपने भाई के साथ मिल कर पूरा घर संभाला हुआ था। चार वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। उसकी तीन वर्ष की बेटी भी है। जगदेव की मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


नोट खबर फोटो सहित--मृतक जगदेव का फाईल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें