फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्धटना में युवक की मौत,मृतक का भाई धायल।

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। गीतानगर क्षेत्र में बुधवार की देर रात को बाइक और टैंकर की टक्कर में बाइक सवार बिश्नाह के एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर वीरवार देर शाम को पौनी के भारख क्षेत्र मेें हुई एक अन्य दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बिश्नाह के रहने वाले दो भाई नरेश कुमार और सुरेश कुमार पुत्र तरसेम लाल मौजूदा समय के दौरान ज्योतिपुरम में रह रहे थे। बुधवार की रात को दोनों अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। गीतानगर क्षेत्र में उनकी बाइक की टक्कर टैंकर के साथ हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अन्य वाहनों में उठाकर जिला अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने नरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके भाई सुरेश कुमार का उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और टैंकर को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भारख के पास आल्टो कार (जेके11बी-4471) और बाइक (जेके20-2583) की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार जगदेव सिंह निवासी गझोड़ घायल हो गया। उसे लोगों ने प्राइमरी हेल्थ सेंटर पौनी पहुंचाया। उसकी हालत खतरे सेे बाहर बताई जाती है। पौनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट खबर फोटो सहित-- पौनी में घायल हुआ वयिक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें