फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबफला के पास ओवरलोड मेटाडोर पलटी, एक की मौत आधा दर्जन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बीसी रोड अंबफला के पास केशव भवन के सामने ओवरलोड तेज रफ्तार मेटाडोर पलट गई। हादसे में मेटाडोर में सवार एक यात्री की मौत और छह यात्री घायल हो गए। घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार को देर शाम करीब पांच बजे जम्मू से नगरोटा की ओर जा रही मेटाडोर जेके02यू 033 केशव भवन के सामने अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसकी खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मेटाडोर में सवार यात्रियों का कहना था कि ओवरलोड और तेज रफ्तार होने के कारण मेटाडोर पलटी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मेटाडोर को अपने कब्जे में लेेकर एफआईआर दर्ज कर ली है।
इस हादसे में कुलदीप सिंह निवासी नगरोट की मौत हो गई। जबकि नगरोट जगती निवासी सिमरन (35), कार्तिक (6), नगरोटा निवासी काजल (17), सोनिका कौल (37) और डोडा की गुडी देवी (35) घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के बाद सभी हालत सामान्य बताई जा रही है। कार्तिक को आंख पर चोट आई। घायल सिमरन ने कहा कि मांडा जू देखने बच्चों और बीवी से साथ गया था। लेकिन परिवार का शिकार हो गया। उसने कहा कि गाड़ी ओवरलोड थी। वाहन चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। अचानक एक झटका लगा और गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन


लोगों ने कहा, बसंत रथ के जाने के बाद बिगड़ा ट्रैफिक
वाहनों में ओवरलोडिंग होने पर लोगों में ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ नाराजगी दिखी। लोगों ने कहा कि आईजी ट्रैफिक बसंत रथ के जाने के बाद ट्रैफिक बिगड़ा है। ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार के कारण हादसे बड़े रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें