फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाका तोड़ भागा ट्रक किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। शुक्र्रवार देर रात को पशु तस्करी में शामिल ट्रक घरोटा पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा। ट्रक में तस्करी के लिए ले जाए रहे 16 मवेशियों को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को घरोटा पुलिस ने अखनूर पुल के पास थाती में नाका लगाया था। इस बीच अखनूर की ओर से आ रहे ट्रक नंबर जेके-14 ई-742 को रुकने का इशारा किया, लेकिन ट्रक चालक ने रुकने के बजाए गति बढ़ा दी और उसे जम्मू की ओर दौड़ा लिया। पुलिस ने ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को कहीं पर भी रास्ता नहीं दिया। घरोटा पुलिस की सूचना के आधार पर दोमाना में नाके पर सड़क के बीच ड्रम लगा दिए गए। इस बीच नाके पर पहुंचे ट्रक ने नाके पर लगे ड्रमों को भी रौंद डाला और भाग निकला, लेकिन ट्रक के नीचे ड्रम फंस जाने से वह गति नहीं पकड़ सका और चालक ट्रक छोड़ कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्घ आरपीसी की धारा 188, 427, 279 आरपीसी, 184 मोटर व्हीकल एक्ट और 3 पीसी एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
घरोटा थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि ट्रक चालक ने ना सिर्फ नाका तोड़ा बल्कि नाके पर खड़े जवानों को भी रौंदने की कोशिश की। अगर जवान होशियारी न दिखाते तो ट्रक चालक उनकी जान भी ले सकता था। फिलहाल पुलिस ने ट्रक जब्त कर फरार चल रहे चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें