सांबा। जिले में पशु तस्करी का धंधा जोरों पर चल रहा है। पशु तस्करों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि नाके पर पुलिस की ओर से रोके जाने पर वह वाहन भगा ले जाते हैं। अब तस्कर लोगों के घरों के बाहर बंधे मवेशियों को चुरा कर तस्करी करने में जुटे हैं।
जिले के मनानु निवासी अशोक कुमार पुत्र गारो राम ने बताया कि उन्होंने बुधवार शाम अपने शेड में गाय बांधी थी। सुबह देखा तो पांच गाय वहां नहीं थी। रात्रि के समय चोर उन्हें लेकर भाग निकले। उन्होंने इस संबंध में सांबा पुलिस थाना में भी शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले भी कई ग्रामीणों के मवेशी चोरी होने के मामले सामने आए हैं। संवाद