फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में नशे का धंधा पकड़ रहा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले मे इन दिनों नशे के धंधे में दिन प्रतिदिन जोर पकड़ रहा है। शिवसेना बाला साहब ठाकरे के सदस्यों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र इस धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह सड़कों पर आएंगे।
विज्ञापन

शिव सेना बाल ठाकरे के जिला प्रधान नीलम सिंह संब्याल ने प्रेसवार्ता में कहा कि सांबा के साथ कस्बे में भी नशे का धंधा फल फूल रहा है। युवा इसके दलदल में फंसता जा रहा है। सांबा में इन दिनों चिट्टा के धंधे में कई गुणा बढ़ोतरी हुई है। गत माह सीमावर्ती गांव का एक युवक नशा नहीं मिलने पर बीमार हो गया। ऐसे ही कई युवक जो नशे कर रहे हैं। उनका कहना था कि साजिश के तहत युवाओं को नशेड़ी बनाया जा रहा है। स्कूल व कालेज तक नशा पहुंच गया है। पुलिस से अनुरोध है कि नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, अन्यथा शिवसेना सड़कों पर आने को मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें