सांबा। शनिवार को घगवाल क्षेत्र के गांव गणित में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर एसडीएम और पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान तीन ट्रैक्टर ट्राली व एक जेसीबी को मौके पर पकड़ा गया। जबकि ट्रैक्टर व जेसीबी को थाने लाकर सीज किया गया है।
गणित गांव स्थित खेतों में शनिवार को जेसीबी से मिट्टी का खनन हो रहा था। इस दौरान तीन ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी का परिवहन हो रहा था। यह मिट्टी स्थानीय भट्ठे पर डंप की जा रही थी। इस दौरान किसी ग्रामीण ने एसडीएम रामकेश शर्मा से शिकायत की। शिकायत का तुरंत संज्ञान लेकर एसडीएम मौके पर पहुंच गए मौके पर एक जेसीबी से खनन व तीन ट्रैक्टरों से मिट्टी परिवहन की जा रही थी। पुलिस ने जेसीबी व तीन ट्रैक्ट ट्राली पकड़ ली। संवाद