फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में अपराध बढ़ता जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। गत दिन चिट्टा बेचने वालों के खिलाफ लोगों ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में आए 3 लोगों को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन क्षेत्र में बढ़ती चोरी को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आए दिन नशे की पूर्ति करने के लिए क्षेत्र में अपराध बढ़ता जा रहा है। पुलिस किसी तरह की सक्रियता नहीं दिखा रही है। इलाके में चिट्टे का धंधा फल फूल रहा है। पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठी है। उन्होंने मौके पर एसडीपीओ को बुलाया और उनके आश्वासन के बाद लोगों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया। क्षेत्र के पंच सरपंच ने बताया कि दिनदहाड़े ही नशा बेचा जा रहा है। हम कितनी दहशत में हैं कि कहीं हमारे बच्चे भी इसमें न फंस जाएं। इलाके में सख्ती बरतने के लिए पुलिस ने दो जगह पर विशेष नाके लगाए हैं। उसके बावजूद भी संदिग्धों की आवाजाही देखी जा रही है। पुलिस रोकने में असफल साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें