फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ हजार की नकली करेंसी के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने वीरवार की रात को पंचायत मीन सरकार के पास सरोर अड्डा से आते हुए दो व्यक्तियों को देखा। पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने जब उन्हें रुकने के लिए कहा, तो वे भागने लगे। पुलिस ने आगे जाकर उनको पकड़ लिया। तलाशी में उनकी जेब से नौ हजार की नकली करेंसी बरामद हुई। करेंसी 500 के नोट की शक्ल में थी।
विज्ञापन

दोनों युवकों की पहचान मनमीत सिंह निवासी गोविंद नगर डगियाना जम्मू और संदीप सिंह निवासी सरोर बाड़ी ब्राह्मणा के रूप में हुई है। पेट्रोलिंग पार्टी ने बताया कि जब मनमीत सिंह के पास से 500 के 8 नोट बरामद हुए। जबकि संदीप सिंह से 500 के 10 नोट बरामद हुए। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें