फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर किसी बडी बारदात को अंजाम देने की फिराक मे आंतकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल होने वाले बब्बर नाले में फिर से गतिविधियां तेज हो गई हैं। यह नाला घुसपैठ का रूट रहा है। पाकिस्तान से आतंकी नाले के रूट से इस तरफ वारदात को अंजाम देने पहुंचते थे, लेकिन लंबे समय से बब्बर नाले से घुसपैठ नहीं हो रही थी। अब स्वतंत्रता दिवस से पूर्व पाकिस्तान ने फिर से बब्बर नाले को अपनी नापाक हरकतों के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बबर नाले से सोना और हेरोइन की तस्करी हुआ करती थी। पुलिस इस रूट पर कई तस्करों को पकड़ चुकी है। तस्करों के बाद आतंकी घुसपैठ होने लगी। कई आतंकी घुसपैठ करने मेें कामयाब भी हो गए। बब्बर नाले से घुसपैठ करने वाले तीन आतंकियों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पकड़ा भी था। दो बार हथियारों की खेप भी बरामद की गई। शुक्रवार को जहां से हथियारों की खेप पकड़ी गई है, वह जीरो लाइन से दो किलोमीटर की दूरी पर है। नाले से गत वर्ष घुसपैठ की तीन कोशिशों को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया था। सूत्रों के अनुसार इस क्षेत्र में आतंकियों के हैंडलर मौजूद हैं। एक सप्ताह से इसी मार्ग से पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल देखी गई है।
-------
बब्बर नाले से कई बार घुसपैठ हो चुकी है। कई प्रयास नाकाम भी बनाए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ सारे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। आतंकियों की किसी भी मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश शर्मा, एसएसपी सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें