सांबा। कोविड-19 के एसओपी का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को जिला प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान में 119 व्यक्तियों को चालान किए। उन पर 59, 500 रुपये का जुर्माना लगाया।
एसएसपी के अनुसार कोविड-19 एसओपी को लागू करने के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि जिले के लोग कोविड -19 की एसओपी का पालन कर रहे हैं। पुलिस और जिला प्रशासन की टीमों ने जिले में 119 व्यक्तियों को मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन नहीं करने के लिए चालान किए। पुलिस ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे हमेशा मास्क पहनें और कोविड-19 की पालना करें। क्योंकि ये कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए प्रमुख निवारक उपाय हैं। लोगों को आगे सामाजिक दूरी और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी गई।