फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला से बालियां छीन बाइक सवार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। क्षेत्र के सीमावर्ती गांव में झपटमारी का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार सुबह बुजुर्ग महिला खेत जा रही थी। रास्ते में एक बाइक सवार युवक ने उसके कानों से बालियां झपट लीं और फरार हो गया।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव कोटली मफी में दिनदहाड़े हुई इस वारदात की जानकारी देते बुजुर्ग महिला रानो देवी पत्नी तरसेम लाल ने बताया कि वह बुधवार सुबह अपने खेत की ओर गोबर की टोकरी सिर पर लिए जा रही थी। इस बीच एक युवक ने पीछे से कानों की बालियों को झपट लिया और मोटरसाइकिल से फरार हो गया। रानो देवी ने बताया कि उसने शोर मचाया और गांव वासियों को इसके बारे में जानकारी दी, लेकिन जब तक गांववासी बाइक झपटमार तक पहुंचते वह फरार हो गया। इस संबंध में पीड़ित महिला ने आरएस पुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी जयपाल शर्मा का कहना है कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को देखा है। इस माध्यम से झपटमार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बताया कि जल्द ही इसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें