फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग सरकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लाभ उठाएं

विज्ञापन
सांबा के परमंडल ब्लाक के दूर दाज के गांव दिओन मे डीसी लोगो की परेशानी सुनते हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने बुधवार को जिला एवं क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ पुरमंडल के गांव देओन में दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने विकास गतिविधियों की गति, जनहितकारी योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उपायुक्त ने सभी से वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के अलावा सामाजिक कल्याण, रोजगार सृजन को प्रेरित करने वाली सरकार योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

दरबार में लोगों और पीआरआई सदस्यों ने उपायुक्त को विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया। पीएमजीएसवाई के तहत ग्रामीण सड़कों के रखरखाव, पर्याप्त बिजली आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, स्कूलों और अस्पतालों के उन्नयन, बाढ़ से नुकसान को कम करने के लिए संरक्षण कार्य, ग्रामीण विकास और पीडब्ल्यूडी के लंबित कार्यों को पूरा करने के अलावा क्षेत्र को विकसित करने की मांग की। पर्याप्त पर्यटन बुनियादी ढांचे का निर्माण करके पुरमंडल को पर्यटन मानचित्र पर लाने पर भी जोर दिया।
उपायुक्त ने समस्याओं का संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति और पीडीडी के इंजीनियरों को सभी शिकायतों को निर्धारित समय के भीतर हल करने और एक विस्तृत स्थिति रिपोर्ट अपने कार्यालय को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने एक स्थानीय मांग के जवाब में एक खाली सरकारी भवन को तत्काल सौंपने के संबंध में आदेश दिया।
विज्ञापन

दरबार में जिला अधिकारियों ने लोगाें को कृषि और संबद्ध क्षेत्रों को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन के लिए संबंधित विभागों की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। दरबार में डीडीसी सदस्य अवतार सिंह, एडीसी तिलक राज शास्त्री, एसडीएम विजयपुर विनय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें