बिश्नाह। कस्बे में शनिवार को रेहड़ी पर खाना खा रहे व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई है। इस संबंध में पीड़ित ब्रह्मदत्त पुत्र पूर्ण चंद निवासी पटेयाड़ी ने पुलिस में शिकायत है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में पीड़ित ने बताया कि शनिवार को किसी काम से बाइक (सीटी बजाज) से कस्बे में आया था। इस दौरान नगर कमेटी के कार्यालय के बाहर स्थित रेहड़ी में खाना खाने के लिए रुका। पास में ही बाइक खड़ी की थी। खाना खा कर जब लौटा तो बाइक गायब थी। चाबी बाइक मालिक पास थी। यह रेहड़ी पुलिस स्टेशन से मात्र कुछ ही दूरी पर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ है। तीन दिन पहले ही तहसील के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई थी, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। लोगों ने इस संबंध में जल्द कदम उठाने की अपील की है।