फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराये के कमरे में 10 हजार की राशि चोरी होने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जानीपुर कॉलोनी में एक घर में दस हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। यहां किराए के कमरे में रह रही दो महिलाओं का आरोप है कि उनके कमरे से दस हजार रुपये चोरी हुए हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद घटनास्थल की जांच भी की, साथ ही महिलाओं को थाने बुलाकर पूछताछ की गई है। पुलिस के अनुसार शिकायत मिली है कि संदूक में दस हजार रुपये रखे गए थे, लेकिन संदूक पर ताला लगा हुआ है। मामले में छानबीन जारी है। वहीं वार्ड-37 की पार्षद सुनीता गुप्ता ने दोनों महिलाओं को दो हजार रुपये सहायता दी है।
विज्ञापन

-------
कैनाल में नहाते युवकों
को पुलिस ने खदेड़ा
जम्मू। कैनाल का जलस्तर बढ़ने पर पुलिस ने इसमें नहाने पर रोक लगा दी है। रविवार को नहर में नहा रहे युवकों को पुलिस ने रोका और उन्हें घर जाने के लिए कहा गया। हालांकि पुलिस के जाने के बाद युवक दोबारा नहर में नहाने लगे। पुलिस के अनुसार बरसात में नहर का पानी कभी भी बढ़ सकता है, जिससे परेशानी खड़ी हो सकती है। बारिश के दौरान लोग नदी-नालों और नहरों के किनारे न जाएं।
------
कार की टक्कर से
बाइक सवार जख्मी
जम्मू। महेशपुरा चौक में रविवार को कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति जख्मी हो गया। उसे सिर और कंधे पर गहरी चोटें आई है। बताया जा रहा है कि कार चालक बख्शी नगर की ओर से काफी रफ्तार से आ रहा था, जिसकी महेशपुरा चौक पर बाइक से टक्कर हो गई। पुलिस ने घायल बाइक सवार को जीएमसी जम्मू में भर्ती करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें