फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुम हुई बच्ची का शव सेप्टिक टैंक से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बठिंडी में गुम हुई बच्ची का शव प्रोसेसिंग कंपनी के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीस सितंबर को पांच वर्षीय बच्ची रानी तालाब क्षेत्र में गुम गुम हुई थी। इसके बाद दो अक्तूबर को पुलिस ने मामला दर्ज कर तफतीश शुरू की। बताया जा रहा है कि बच्ची परिजनों के साथ कंपनी में आई थी। इसके बाद अचानक गुम हो गई। उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

पुलिस की टीमों ने कंपनी का दौरा भी किया। इस दौरान पास में ही सेप्टिक टैंक खुला होने पर शक हुआ। इसके बाद इसे खाली करवाया गया, जहां से बच्ची का शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बठिंडी पुलिस पोस्ट के एसआई अजाज ने बताया कि पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। बच्ची सेप्टिक टैंक में गिरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें