फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में 18 किलो चरस के साथ दबोचे तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने चरस तस्करी के प्रयास को विफल किया है। एएनटीएफ जम्मू को सूचना मिली थी कश्मीर से आ रही कार में चरस लाई जा रही है। पुलिस ने हुंडई आई-20 कार को रोका, जिसमें शब्बीर अहमद निवासी सुद्रबल श्रीनगर और सईद बिलाल कादरी निवासी हमदानिया कॉलोनी क्रालपोरा सवार थे। कार की तलाशी लेेने पर 18 किलो चरस बरामद हुई। चरस को गाड़ी में दोनों खिड़कियों और नंबर प्लेट के साथ बनाए छेद में छुपाया गया था। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

--
फोटो
मां सरथल देवी के लिए जाने वाली सड़क की हालात खस्ता
जम्मू। भाजपा नेता सुमित शर्मा ने मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मां सरथल देवी मंदिर के लिए सड़क, पानी की कमी सहित अन्य मुद्दों से अवगत करवाया। सुमित शर्मा ने मंडलायुक्त को बताया कि सड़क की हालत खस्ता है। इस मार्ग के बीच कई गांवों आते जो काफी परेशान है। मां सरथल देवी के मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है। सड़क की खस्ताहालात इन लोगों के लिए भी परेशानी का बड़ा कारण है। मंडलायुक्त ने उपायुक्त किश्तवाड़ को लोगों की समस्याओं का समाधान करने को कहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें