फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू बस स्टैंड पर आतंकियों को करना था पुलवामा जैसा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू बस स्टैंड पर 6.5 किलो आईईडी मामले में पुलिस ने चालान पेश किया है। तीन ओजी वर्कर इस मामले में आरोपी हैं। पुलवामा का रहने वाला आतंकी सुहेल बशीर, उबैदुल्ला शकील और राही हुसैन इस मामले में शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने कुछ माह पहले बस स्टैंड पर सुहेल को 6.5 किलो आईईडी के साथ पकड़ा था। पूछताछ में पता चला कि इसके साथ दो और लोग हैं, जिनको बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि इन लोगों को आतंकी संगठन अल बदर ने जम्मू में आईईडी हमला करने का टारगेट दिया था। जम्मू में 14 फरवरी को यह लोग पुलवामा के जैसा हमला करने के लिए आए थे। ये तीनों ओजीडब्ल्यू हैं और कश्मीर में बैठे इनके सरगनाओं ने इनको जम्मू के अलग-अलग स्थानों पर हमले करने के लिए कहा था। फरवरी, 2021 को सुहेल बस स्टैंड पर पकड़ा गया। इसके पास एक काले रंग का बैग था। जब यह केसी मोड़ के पास था तो पुलिस ने इसको रोकने की कोशिश, यहां से भागने लगा, लेकिन थोड़ी दूर जाकर इसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर इसके पास से आईईडी बरामद हुई
पुलिस का कहना है कि अल बदर पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर इसी तरह का हमला करना चाहता था। इन तीनों को जम्मू के चार अलग-अलग जगहों पर आईईडी लगाने का टारगेट मिला था। पहला टारगेट जम्मू का बस स्टैंड था। सुहेल के पास जो आईईडी मिली थी। वह इसे किसी यात्रियों से भरी बस के नीचे फिट करने वाला था, लेकिन समय रहते ही इसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

------
बाइक चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार
जम्मू। बख्शी नगर पुलिस ने बाइक चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान साहिब मसी और राजा सिंह दोनों निवासी तरनतारन (पंजाब) के रूप में हुई है। ये दोनों ही जम्मू और पंजाब में चोरियां करते हैं। इनके पास से पुलिस ने दो चोरी की बाइक भी बरामद की हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें