फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी मामले में दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बैंक का लोन नहीं चुकाया, कमेटी डालने के नाम पर भी लोग ठगे
विज्ञापन

जम्मू। गांधी नगर पुलिस ने धोखाधड़ी के दो मामलों में शामिल आरोपी को रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे जम्मू लाया गया। गांधीनगर (जम्मू) के ही रहने वाले कंवर सिंह पर एक साल में दो केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पुख्ता सूचना के आधार पर इसे पकड़ा गया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार कंवर सिंह ने बैंक से फर्जीवाड़ा करके पैसा लिया और वापस नहीं लौटाया। जबकि कई लोगों से कमेटियां डालने के नाम पर भी राशि हड़पी है। कई लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई थी। आरोपी पिछले कई महीनों से पुलिस को गच्चा देकर अलग-अलग स्थानों पर रुक रहा था। इसे पकड़ने के लिए गांधीनगर पुलिस थाने की एक टीम दिल्ली पहुंची। आरोपी दिल्ली से किसी दूसरे स्थान पर जाने की फिराक में है। इस जानकारी पर पुलिस ने उसे धर-दबोच लिया। अब मामले में आगे की जांच जारी है, कंवर सिंह पर धोखाधड़ी के दो केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बार में रात 10 बजे बाद भी पिलाई जा
रही थी दारू, मालिक समेत नौ पर केस
जम्मू। शहर के गांधीनगर इलाके में देर रात तक चलने वाले एक बार एवं फूड लांज पर पुलिस ने कार्रवाई की है। शनिवार रात 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बार में लोगों को शराब पिलाई जा रही है। पुलिस ने दबिश देकर बार संचालकों पर कार्रवाई की। बता दें कि रेस्तरां और बार बंद होने का वक्त रात 10 बजे तक रखा गया है। पुलिस के अनुसार न्यासा बार एवं फूड लांज में रात 11 बजे नौ लोग अंदर बैठकर शराब पी रहे थे। इसमें कुछ सरकारी अफसर और मुलाजिमों समेत कुछ कारोबारी भी थे। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बार में बैठे लोग पुलिस टीम के साथ बदसलूकी करने लगे। पुलिस ने बार के मालिक समेत नौ लोगों पर केस दर्ज किया है। एसएचओ भरत शर्मा का कहना है कि आरोपियों में सरकारी लोग भी है। रात के 11 बजे तक बार चलाने की अनुमति नहीं है। न ही फूड लांज चलाने की। इससे पहले भी गांधीनगर में ही इस तरह की कार्रवाई हो चुकी है। लॉकडाउन में एक रेस्तरां में देर रात तक शराब पिलाई जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें