फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवी पुल पर स्कूटी, मोबाइल छोड़कर महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तवी पुल जम्मू पर स्कूटी और मोबाइल छोड़कर एक महिला लापता हो गई है। उसकी स्कूटी से सूसाइड नोट भी बरामद हुआ है। वहीं, एसडीआरएफ की टीम ने दिनभर तवी को खंगाला है, लेकिन शाम तक कोई भी सुराग नहीं मिला है। युवती की पहचान निशा देवी (32) निवासी मुट्ठी, लक्ष्मी नगर के रूप में हुई है। वह शक्तिनगर में ब्यूटीपार्लर में काम करती थी। यह घटना महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास की है। शहर में एक हफ्ते के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भगवती नगर के चौथे पुल से एक केटरर की स्कूटी मिली थी, जिसके बाद से वह लापता है।
विज्ञापन

उक्त महिला रोजाना की तरह वीरवार को भी अपनी स्कूटी पर पार्लर के लिए निकली थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। इस बीच उनके घर पुलिस पहुंच गई और पूछताछ में जुट गई। बताया कि स्कूटी की बरामदगी, मोबाइल फोन, एक सूसाइड नोट और पास में उसकी चप्पल मिली है। यह स्कूटी पुलिस को ज्यूल से बिक्रम चौक की तरफ आते महाराजा हरी सिंह प्रतिमा के पास मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं बता दें कि अभी एक हफ्ता पहले ही शहर के चौथे पुल भगवती नगर से सुभाष नगर का रहने वाला विशाल गांधी नामक केटरर लापता हो गया था। जिसका अभी तक पता नहीं चला। उसी तरह निशा भी गायब हुई है। विशाल की स्कूटी और मोबाइल चौथे पुल पर मिला था। साथ ही स्कूटी से एक सूसाइड नोट भी बरामद हुआ था। अब तक विशाल के बारे कोई पता नहीं चल पाया है।
पांच बजे के बाद कोई बात नहीं हुई
निशा वीरवार सुुबह अपने घर से निकली थी और शाम पांच बजे उसकी मां से बात हुई थी। घर में किसी तरह का कोई विवाद या फिर किसी से कोई अनबन नहीं थी। रात को जब साढ़े नौ बजे तक घर नहीं लौटी तो फोन किया गया, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद परिजन उसके ब्यूटीपार्लर गए, जहां ताले लटके हुए थे। ब्यूटी पार्लर के मालिक से बात की गई तो पता चला कि वह 8:15 मिनट पर ब्यूटी पार्लर से घर के लिए निकल गई थी। हालंकि इतनी देर में पुलिस की ओर से निशा के घर संपर्क किया गया कि उसकी स्कूटी मिली है।
विज्ञापन

मुझे माफ कर देना...
निशा की स्कूटी से एक सूसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने लिखा है कि मुझे माफ कर देना, किसी से कोई शिकायत नहीं। किसी ने मुझे कुछ नहीं कहा, मैं अपनी निजी जिंदगी से तंग आकर जा रही हूं। मुझे किसी से कोई परेशानी नहीं थी।
एसडीआरएफ ने खंगाली तवी
इस मामले को लेकर पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से तवी नदी को दिनभर खंगाला। क्योंकि जिस जगह पर स्कूटी बरामद की गई। उसके ठीक साथ में तवी नदी है। सुबह 10 बजे से लेकर शाम तक एसडीआरएफ की मदद से तवी को खंगाला गया, कि कहीं नीशा ने इसमें छलांग न लगाई हो। लेकिन तवी के भीतर कुछ नहीं मिला।
परिवार की अपील, वापस आ जाओ
निशा के यूं लापता होने से पूरा परिवार स्तब्ध है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। निशा की मां ने कहा है कि घर के किसी व्यक्ति ने उसे कुछ नहीं कहा। फिर भी उससे माफी मांगते हैं कि अगर उसे कुछ बुरा लगा हो तो माफ कर दे और घर लौट कर आ जाए।
सूसाइड प्वाइंट बनते जा रहे शहर के पुल
तवी पुल, भगवती नगर, गुज्जर नगर पुल पर सूसाइड की वारदातें आम
कई बार पुलों की 10 फुट तक बाउंडरी बनाने की कई बार मांग उठी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के पुल सूसाइड प्वाइंट बनते जा रहे हैं। अकसर देखने को मिलता है कि तवी नदी में कूदकर लोग अपनी जान दे देते हैं। कई बार मांग उठी है कि पुलों के आसपास एक 10 फुट की लोहे की जाली लगा दी जाए, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। यहां तक कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत भी पुलों के दोनों तरफ बाउंडरी बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
जानकारी के अनुसार पिछले एक हफ्ते में भगवती नगर और तवी पुल पर दो लोगों की स्कूटी बरामद हुई। दोनों में ही एक बात सामने आई कि लापता होने वाले लोग अपने पीछे सूसाइड नोट छोड़ गए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने एसडीआरपीएफ की मदद से तवी को खंगाला। इसके पहले 4 जुलाई 2021 को गुज्जर नगर पुल से एक युवक ने कूदकर जान दे दी। 15 अप्रैल 2021 को सिद्धड पुल से एक 20 वर्षीय युवक कूद गया, हालांकि वह बच गया। 22 मई को गुज्जर नगर पुल से कूदकर एक युवती ने अपनी जान दे दी। 15 मार्च 2021 को तवी पुल से एक युवती ने कूदकर जान देने का प्रयास किया। 14 जून 2021 को गुज्जर नगर पुल से कूद कर एक युवती ने जान देने का प्रयास किया। 12 अगस्त 2021 को गुज्जर नगर पुल से ही कूदकर एक युवती ने जान देने का प्रयाय किया। अकेले इस साल ही शहर के पुलों से एक दर्जन लोग कूद कर या तो अपनी जान दे चुके हैं, या फिर जान की कोशिश कर चुके हैं। कई बार जम्मू में तवी पुलों के दोनों तरफ बाउंडरी बनाने की मांग की गई है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं
तवी समेत अन्य पुलों के आसपास बाउंडरी बनाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। भविष्य में यदि इसे लेकर कोई प्रसताव आता है तो विचार किया जाएगा।
प्रवक्ता, नगर निगम, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें