फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाल में एक ही नंबर की दो कारें, एक की नंबर प्लेट फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नरवाल क्षेत्र में एक ही नंबर की दो वरना कारें मिलने का मामला सामने आया है। सैनिक कॉलोनी के रहने वाले विनय वर्मा ने वेब मॉल के पास अपनी कार के नंबर (जेके02सीएन 0689) की एक और कार देखी। विनय के अनुसार उनकी कार घर में ही खड़ी थी। जब उसने सामने जा रही कार के चालक को रोका और उससे बात की कि इस नंबर की कार उनके पास है और यह पूनम वर्मा के नाम पर रजिस्टर है, लेकिन कार चालक कोई जवाब नहीं दे पाया। विनय वर्मा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला कि (जेके02सीएन 0689) नंबर की कार की नंबर प्लेट फर्जी है। यह कार दो साल पहले पंजाब से खरीद गई थी, जिसे पुंछ के रहने वाले सरताज नाम के व्यक्ति ने खरीदा। इसके बाद इसे जम्मू के दोमाना के रहने वाले राकेश को बेच दिया। सरताज ने जब राकेश को कार दी तो उसका रजिस्ट्रेशन नहीं था। बाद में राकेश को बताया गया कि उसकी कार का रजिस्ट्रेशन इस नंबर से हो गया, लेकिन बिना आरसी कार्ड मिले ही नंबर प्लेट लगवा ली गई। नरवाल पुलिस चौकी के प्रभारी अभय राणा के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। कार का असली मालिक सरताज है, जिसने राकेश को कार बेची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें