फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्कर से 19 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। त्रिकुटा नगर पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्कर से 19 किलो 400 सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लोचन नर्सिंग होम के पास पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान पैदल आ रहे व्यक्ति को संदेह होने पर रुकने के लिए कहा। तलाशी लेने पर 19 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसकी पहचान रंजीत राजक निवासी घरटवलिया (बिहार) के रूप में हुई है। एसएचओ दीपक पठानिया ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि गुप्त सूचना पर योजना के तहत कामयाबी मिली है। कुछ दिन पहले भी श्रीनगर से हरियाणा भेजी जा रही सौ करोड़ की हेरोइन बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें