अखनूर। पुलिस ने चौकी चौरा में नाके से तलाशी लेते हुए एक वाहन से अवैध रूप से ले जा रहे चार मवेशी बरामद किए। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार चौकी चौरा क्षेत्र के मेन रोड पर नाके के दौरान अखनूर क्षेत्र से पुंछ जा रहा लोड वाहन जेके 02 जेके एडी 4419 को पुलिस ने रोका। उसमें अवैध तरीके से तस्करी ले जाए जा रहे चार मवेशियों बरामद हुए। चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक की पहचान चेतन शर्मा निवासी गार के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। चौकी प्रभारी आंकुज भगत ने बताया कि चार मवेशी अवैध रूप से ले जाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। संवाद