मैन आफ द मैच को पुरस्कार देते हुए आयोजक।
- फोटो : REASI
रियासी। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अरुण वर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैच में हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब ने विजयपुर को नौ रनों से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की।
एचसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। बल्लेबाज कमलजीत ने 69, हैप्पी ने 30 व अलफराज ने 15 रन बनाए। वहीं, टीम को 26 रन अतिरिक्त मिले। इसके अलावा विजयपुर के गेंदबाज प्रीतम, राहुल व नरेंदर ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजयपुर की टीम ने जीतने की पूरी कोशिश की। एक समय में ऐसा लगा कि विजयपुर मैच को आसानी से जीत लेगी। लेकिन, अंतिम ओवर तक विजयपुर की टीम छह विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सकी। परिणामस्वरूप विजयपुर को नौ रनों से शिकस्त मिली। इसमें बल्लेबाज अंकु ने 44, कालू ने 37 व निशु ने 16 रन बनाए। एचसीसी के गेंदबाज मुदस्सर, हैप्पी व अलफराज ने दो-दो विकेट लिए। कमलजीत को शानदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।