फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैलेंट का महाकुंभ के आगाज की उल्टी गिनती शुरू

Sat, 05 Sep 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिभा के महाकुंभ के आगाज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 14 सितंबर से शुरू हो रहे डिसप्ले योर टैलेंट में पंद्रह दिनों तक 33 विभिन्न प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय और कालेजों के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को मंच पर दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


स्टूडेंट वेलफेयर विभाग की ओर से संभाग के सभी कालेजों सहित विभिन्न यूनिवर्सिटी कैंपस को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण भेज दिया गया है। स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के डीन प्रो. पंकज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार विभाग की ओर से डिसप्ले योर टैलेंट प्रतियोगिता की तैयारी को अंतिम रूप देकर शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

टैलेंट के महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए विभाग की ओर से आवेदन के लिए दस सितंबर तक की आखिरी तिथि रखी गई है। इस महाकुंभ के दौरान डिबेट, इलोक्यूशन सहित संगीत और नृत्य की प्रतियोगिताओं को मिलाकर कुल 33 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए 15 दिन का समय रखा गया है।
विज्ञापन


चौदह सितंबर को भारतीय समूह गान केे साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा और 28 सितंबर को लोक नृत्य और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ डिसप्ले योर टैलेंट का समापन होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें