फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर इकाई के सभी भाजपा नेताओं का होगा कोरोना टेस्ट, बनाई जा रही सूची, पत्रकारों में भी अफरा-तफरी

Wed, 15 Jul 2020 03:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा की कश्मीर इकाई के उन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का कोरोना टेस्ट होगा, जोकि प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के संपर्क में आए थे। इन सभी नेताओं को सेल्फ आइसोलेशन में भी जाने की सलाह दी गई है। कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की सूची प्रशासन को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन


पार्टी के प्रवक्ता मंजूर भट ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के संपर्क में आने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जा रही है। इसके साथ ही पार्टी द्वारा अगले कुछ दिनों के लिए सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर के दामाद सचिन पायलट को लगा झटका, तो घाटी में शुरू हो गए अटल सरकार के वो किस्से
विज्ञापन


भट ने कहा कि सभी एसओपी का पालन किया जाएगा। जब तक टेस्ट रिपोर्ट नहीं आएगी, सभी सेल्फ क्वारंटीन में रहेंगे। उन्होंने उन सभी कार्यकर्ताओं से स्वयं सामने आने की अपील की है, जो रैना के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान पर एक और 'सर्जिकल स्ट्राइक' करने के लिए कल होगी जनसुनवाई, इस परियोजना से तबाह होगा पाक

प्रदेश अध्यक्ष के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मीडिया में भी अफरातफरी है। बता दें कि बांदीपोरा में वसीम बारी के अंतिम संस्कार और राम माधव व जितेंद्र सिंह के दौरे के दौरान काई पत्रकार कार्यक्रम की कवरेज करने गए थे। 

अद्भुतः सैलानियों को जन्नत का एहसास कराते हैं ये नजारे, यहीं है 101 तालाबों का संगम, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें