फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः कोरोना जांच कराने गए व्यक्ति को डॉक्टर ने मारा थप्पड़, लोगों ने किया बवाल

Wed, 15 Jul 2020 03:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू संभाग में राजोरी के वार्ड-6 जवाहर नगर निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ कोरोना जांच कराने जीएमसी पहुुंचा। इस दौरान किसी बात पर डॉक्टर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। वह बिना सैंपलिंग कराए घर लौट आया। बाद में पार्षद समेत बड़ी संख्या में लोग जीएमसी पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारी डॉक्टर से माफी मांगने की बात पर अड़ गए।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी व्यक्ति ने बताया कि दो दिन पहले उनके मोहल्ले में एक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिला प्रशासन ने पूरे मोहल्ले की सैंपलिंग की बात कहते हुए उन्हें जीएमसी बुलाया था। वो पूरे परिवार और मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ सैंपलिंग के लिए जीएमसी गया था।

करीब तीन घंटे लाइन में खडे़ होकर जब सैंपलिंग के लिए उनका नंबर आया तो ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी अपने कुछ जान पहचान के लोगों के साथ वहां आया और लाइन तोड़कर पहले उनकी सैंपलिंग कराने लगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर के दामाद सचिन पायलट को लगा झटका, तो घाटी में शुरू हो गए अटल सरकार के वो किस्से

उक्त व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने पुलिसकर्मी की इस हरकत पर आपत्ति जताई तो बीच में जीएमसी राजोरी के डॉक्टर जावेद चौधरी आ गए और उन्होंने दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। इतना ही नहीं डॉक्टर जावेद ने थप्पड़ जड़ दिया। प्रदर्शन के बाद जीएमसी के अन्य डॉक्टरों और पुलिस एवं प्रशासन के हस्तक्षेप से डॉक्टर ने सबके सामने माफी मांगी।

व्यक्ति को डॉक्टर द्वारा थप्पड़ मारने की घटना की जांच के लिए एडीसी शेर सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जीएमसी में सैंपलिंग के लिए एक और काउंटर खोला जाएगा। इसके साथ ही जीएमसी में सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस तैनात की जाएगी। -मो नजीर शेख, उपायुक्त, राजोरी
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान पर एक और 'सर्जिकल स्ट्राइक' करने के लिए कल होगी जनसुनवाई, इस परियोजना से तबाह होगा पाक

उक्त व्यक्ति के साथ गए उनके परिजनों ने बताया कि जीएमसी में सैंपलिंग वाले व्यक्तियों को जहां रखा जाता है वहां एक-एक बेड पर 8 से 10 लोगों को बैठाया जाता है। सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई जाती हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो बिना मास्क के ही आते हैं। उनसे सवाल करने वाला कोई नहीं होता, लेकिन जो लोग लाइन में खडे़ होकर इंतजार करते हैं उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और उनके साथ मारपीट की जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें