फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने पर जोर, 60 लाख वैक्सीन डोज की मांग

Fri, 06 Aug 2021 04:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव ने केंद्रीय गृह सचिव से प्रदेश के नागरिकों के लिए 60 लाख अतिरिक्त कोविड वैक्सीन डोज की मांग की है। वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ने से जम्मू कश्मीर जल्द पात्र आबादी को टीकाकरण करने में सफल होगा।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को भविष्य में कोरोना की तीसरी लहर पर नियंत्रण रखने के लिए परीक्षण-ट्रैकिंग-उपचार प्रणाली के लिए संयुक्त प्रभावी रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ उभरते हुए हॉटस्पाट की रोकथाम के लिए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के अलावा त्वरित टीकाकरण, एसओपी को सख्ती से लागू करने और रोग की सफल रोकथाम के लिए कोविड समर्पित चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने को कहा है। 

विज्ञापन


भल्ला ने वीरवार को जम्मू-कश्मीर के अलावा लद्दाख, निकोबार, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली, दमन एंड दियू, दिल्ली, लक्ष्यदीप, पुडुचेरी के मुख्य सचिवों और अन्य अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में कोविड प्रबंधन की समीक्षा की। गृह सचिव ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले कुछ हफ्तों में नए मामलों में गिरावट देखी गई है। बताया गया कि जम्मू कश्मीर 0.2 फीसदी सकारात्मकता दर के साथ प्रति माह 1.62 लाख कोविड टेस्टिंग कर रहा है। यूटी ने पिछले सप्ताह में 999 मामले और 9 कोविड मौतें दर्ज हुई हैं। गृह सचिव ने जम्मू-कश्मीर में पात्र आबादी को समय पर टीकाकरण की दूसरी खुराक सुनिश्चित करने के साथ पहली डोज के लिए बचे लोगों को जल्द टीकाकरण के लिए प्रशासन को निर्देश दिए।

बताया गया कि अनुमानित पात्र आबादी में अब तक 50 लोगों को टीकाकरण के साथ 40 फीसदी जनसंख्या को कवर कर लिया गया है। इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 फीसदी टीकाकरण और 18-45 आयु वर्ग में 31 फीसदी टीकाकरण शामिल है। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने बताया कि सरकार जम्मू-कश्मीर में सख्ती से कोविड एसओपी को लागू कर रही है। उन्होंने स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग को रोगियों के संपर्क ट्रेसिंग पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। सामान्य आबादी में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए संदिग्ध मामलों को क्वारंटीन किया जाए। किसी क्षेत्र में पांच सक्रिय कोविड मामले आने पर कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जम्मू-कश्मीर में 37 लोगों में ब्लैक फंगस होने की पुष्टि

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को कोविड संक्रमण के 128 नए मामले मिले। इसमें कश्मीर संभाग से 90 मामले हैं। बीते 24 घंटे में जीएमसी राजोरी में एक कोविड संक्रमित मरीज की मौत हो गई। प्रदेश में ब्लैक फंगस के भी दो नए मामले सामने आए हैं। अब तक जम्मू-कश्मीर में 37 लोगों में ब्लैक फंगस होने की पुष्टि हो चुकी है। जिला रामबन, सांबा, कठुआ और शोपियां में कोई नया कोविड संक्रमित मामला नहीं मिला है। जम्मू संभाग के उधमपुर में सर्वाधिक 10 और जम्मू में चार कोविड संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में श्रीनगर में सर्वाधिक 42 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें