13 जिलों में सौ फीसदी टीकाकरण
जम्मू कश्मीर के 13 जिलों में 45 से अधिक आयु वर्ग में सौ फीसदी अनुमानित आबादी को टीकाकरण किया जा चुका है। अब तक कुल अनुमानित आबादी में 99.49 को टीकाकरण किया गया है। 18 से अधिक (सिटीजन) आयु वर्ग में अब तक 5673257 लोगों को टीकाकरण किया गया है। अब तक फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और सिटीजन वर्ग में 6367325 लोगों को टीकाकरण किया गया है।
जुलाई के मध्य गिरावट के बाद कोविड संक्रमण मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। पिछले नौ दिन से जम्मू कश्मीर में लगातार दैनिक सौ से अधिक नए संक्रमित मामले मिल रहे हैं। इसमें दैनिक संक्रमित मरीजों की 1-2 मौतें हो रही हैं। इस बीच प्रदेश में सोमवार को 118 नए संक्रमित मरीज मिले, जबकि दो लोगों की कोविड से मौत हुई। पिछले पांच माह में पहली बार आठ जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है।
विज्ञापन
पिछले दस दिन को कोविड संक्रमित मामलों पर नजर दौड़ाएं तो गत 24 जुलाई को 88 मामले मिले थे। लेकिन उसके बाद लगातार सौ से अधिक मामले आ रहे हैं। इस बीच एक दिन पौने दो सौ से अधिक मामले भी आए। सोमवार को जीएमसी जम्मू और चेस्ट डिजीज अस्पताल श्रीनगर में 1-1 मरीज की मौत हुई। अनंतनाग, बांदीपोरा, शोपियां, कठुआ, सांबा, रामबन और पुंछ में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। श्रीनगर में 18, जम्मू में 5, उधमपुर में 1, डोडा में 15 मामले मिले।
रियासी में 40 यात्री संक्रमित
जिला रियासी में यात्रियों के संक्रमित मामले मिलना जारी है। सोमवार को रियासी में कुल 42 संक्रमित मामलेमिले, जिसमें 40 यात्री हैं। इन यात्रियों में अधिकांश वैष्णो देवी की यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं, हालांकि संक्रमित यात्रियों को यात्रा के लिए कोई अनुमति नहीं दी जा रही है और उन्हें वापस लौटाया जा रहा है।