फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में संक्रमण का प्रसार बढ़ा, प्रदेश में नए 151 मामलों में 75 श्रीनगर से

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राजधानी श्रीनगर सहित कश्मीर के कुछ जिलों में कोविड संक्रमण का प्रसार बढ़ा है। प्रदेश में बुधवार को आए नए 151 संक्रमित मामलों में से श्रीनगर से ही 75 मामले हैं। चिंता यह है कि ये सभी मामले स्थानीय स्तर के हैं, यानी श्रीनगर में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है। प्रदेश के 14 जिलों प्रत्येक में दस से कम मामले मिले हैं, जबकि चार जिलों में कोई नया मामला नहीं मिला है। पिछले चौबीस घंटे में एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में एक संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

श्रीनगर में निरंतर नए मामले मिल रहे हैं, यहां प्रदेश में मौजूदा सर्वाधिक 558 सक्रिय मामले हैं और यह आंकड़ा धीरे धीरे बढ़ रहा है। इस जिले में अब तक 837 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। बारामुला में भी स्थानीय स्तर के 31 मामले मिले हैं। जिला सांबा, कठुआ, उधमपुर और शोपियां में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। जिला जम्मू में सिर्फ चार ही मामले मिले हैं। वर्तमान में जम्मू कश्मीर में 1251 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में अब तक 45 लोगों में ब्लैक फंगस की भी पुष्टि हो चुकी है।
---------
जिला सांबा में सौ फीसदी टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 से अधिक आयु वर्ग में जिला सांबा में 100 फीसदी कोविड टीकाकरण करने का दावा किया गया है। इसके अलावा जिला रियासी में 83.37, रामबन में 84.17, पुंछ में 81.18फीसदी लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस वर्ग में अब तक अनुमानित आबादी में 71.02 फीसदी टीकाकरण हुआ है। बुधवार को प्रदेश में 18 से अधिक आयु वर्ग में 123299 लोगों का टीकाकरण किया गया, इसमें पहली डोज में 40906 और दूसरी डोज के लिए 82393 लोगों का टीकाकरण किया गया है। कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है। इसमें पिछले कई दिन से दैनिक आधार पर एक लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। अगले तीन माह में सभी वर्ग के लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें