फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के जम्मू-कश्मीर में मिले 110 नए मामले

Sun, 05 Sep 2021 09:49 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

संभाग स्तर पर बात करें तो जम्मू जिले में पांच, उधमपुर में एक, राजोरी में दो, डोडा में छह, सांबा में दो, किश्तवाड़ में दो, पुंछ में दो और रियासी जिले में सात नए मामले आए हैं।
 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में चौबीस घंटों में कोरोना संक्रमण के 110 नए मामलों की पुष्टि हुई हैं। कश्मीर संभाग में 78 व जम्मू संभाग में 27 नए मामले मिले हैं। हालांकि 115 मरीज स्वस्थ भी हुए है। संभाग स्तर पर बात करें तो जम्मू जिले में पांच, उधमपुर में एक, राजोरी में दो, डोडा में छह, सांबा में दो, किश्तवाड़ में दो, पुंछ में दो और रियासी जिले में सात नए मामले आए हैं।

विज्ञापन


कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 57 नए मामलों की पुष्टि हुई है। बारामुला में चार, बडगाम में 13, पुलवामा में एक, कुपवाड़ा में तीन, गांदरबल में दो और कुलगाम में तीन नए मामले आए है। सुखद सूचना यह हैं कि किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का जम्मू दौरा: माता वैष्णो देवी के करेंगे दर्शन, सियासी गलियारों में इस बात की भी चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्टिव मामले 1322 प्रदेश में रह गए है। सबसे ज्यादा सक्रिय मामले श्रीनगर जिले में है। यहां पर 555 मरीजों का उपचार चल रहा है। कश्मीर संभाग में ही ज्यादातर एक्टिव मामले हैं। यहां पर 1055 सक्रिय मामलों की संख्या है। जम्मू संभाग में सक्रिय मामलों की संख्या 267 ही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें