जयौडियां- पलांवाला मुख्य सड़क का मरम्मत कार्य शुरू
ज्यौड़ियां। ग्रेफ विभाग ने ज्यौड़ियां-पलांवाला सड़क की मरम्मत शुरू कर दी है। लोगों ने इस सड़क के निर्माण के मुद्दे को जोरशोर से उठाया था। सड़क निर्माण शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वे एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हं।
बता दें कि इस सड़क से खौड़ की बीस पंचायत के लोगों के साथ-साथ खौड़ एमसी की 13 वार्ड के लोग भी जुड़े हैं। सड़क मरम्मत के लिए लोगों ने कई बार रोड जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। कुछ दिन पहले ही सीमावर्ती पलांवाला क्षेत्र के लोगों ने सड़क जाम कर रोष जताया था। एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने 20 अगस्त तक रोड़ का काम शुरू करने का आश्वासन दिया था। आज काम शुरू होने पर लोग काफी खुश हुए हैं कि उनका प्रदर्शन रंग लाया है। इस मौके पर मनमोहन सिंह, रतन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
उधर सड़क मरम्मत शुरू होने पर वार्ड-छह में पार्षद दीपक सिंह भाऊ तथा खौड़ कैंप में अपनी पार्टी के अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने मिठाई बांटी। संवाद