फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति:  परिसीमन आयोग के जम्मू-कश्मीर दौरे के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, कहा- आयोग की रिपोर्ट पक्षपातपूर्ण

Mon, 04 Apr 2022 07:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर जताया परिसीमन आयोग के खिलाफ रोष। कहा, जन शिकायतों का प्रतिनिधित्व करने का विपक्ष को नहीं दिया जा रहा अवसर। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिसीमन आयोग के जम्मू-कश्मीर के दौरे के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोग की रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण और राजनीति से प्रेरित बताया। वहीं, लोगों की शिकायतों का प्रतिनिधित्व करने के लिए विपक्ष को उचित अवसर देने से वंचित रखने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर ने आयोग पर सत्तापक्ष भाजपा के इशारे पर परिसीमन की रिपोर्ट तैयार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सांविधानिक मानदंडों को दरकिनार करते हुए परिसीमन की रिपोर्ट को तैयार किया गया है। आयोग ने जमीनी हकीकत की अनदेखी करते हुए विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों का विभाजित कर दिया है।

दो साल बाद ड्राफ्ट रिपोर्ट के बारे में आपत्ति दर्ज करने के लिए कुछ ही समय दिया है। जेकेपीसीसी ने आयोग के समक्ष विस्तृत आपत्तियां दर्ज करवाई थीं, लेकिन राजनीतिक दलों विशेषरूप से कांग्रेस के बजाय केवल व्यक्तिगत तौर पर नेताओं को आमंत्रित किया गया। क्योंकि आयोग के पास तथ्यों और कानून के आधार पर कांग्रेस पार्टी द्वारा उठाए गए सवालों का कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन


आयोग ने रिपोर्ट में अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों से छेड़छाड़ की है। इसमें जनसंख्या, भौतिक विशेषताओं, संपर्क और सार्वजनिक सुविधाओं की अनदेखी हुई है। प्रस्तावित निर्वाचन क्षेत्रों की जनसंख्या में भिन्नता है। कुछ निर्वाचन क्षेत्रों की जनसंख्या 37 हजार है, जबकि कई क्षेत्रों में दो लाख तक है। कांग्रेस को लोगों का प्रतिनिधित्व करने का उचित मौके नहीं दिया गया।
विज्ञापन


धरने में कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला, मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा, महासचिव योगेश साहनी, मूला राम, ठाकुर बलवान सिंह, उदय भानू और रिकी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें