सांबा। जिले के पंगदौर क्षेत्र के किसानों की नष्ट हुई धान की फसल का मुआवजा नहीं मिलने से उनमें रोष है। इसी संदर्भ में पार्षद कुमेर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को तहसीलदार से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराया।
कुमेर सिंह ने बताया कि गत वर्ष किसानों की ओलावृष्टि से धान की फसल नष्ट हो चुकी है। जबकि आज तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया है। इसको लेकर किसानों में रोष है। उन्होंने तहसीलदार रामपाल शर्मा से भेंट कर उन्हें किसानों की समस्या से अवगत कराया। तहसीलदार ने कहा कि उनके पास सरकार की ओर से जो धन आया, किसानों को नष्ट हुुई फस्ल का मुआवजा बांट दिया गया है। जो किसान रह गए हैं उनकी सूची बना कर भेज दी गई है। जैसे ही फंड आएंगे तो किसानों को मुआवजा दे दिया जाएगा।
शिष्टमंडल में जगत सिंह, राजेशवर सिंह, प्रहलाद सिंह, ऋषि राम और बनारसी दास शामिल रहे।