फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहित, अर्चना, अजय, गौरव और सिमरन ने तलवार से काटा सोना

विज्ञापन
तलवारबाजी प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ी अतिथियों के साथ। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। माड़ी में स्थित बहुउद्देशीय हॉल में कराई गई तीन दिवसीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में तीन पदक जीतने वाले सोहित ठाकुर को बेहतरीन खिलाड़ी चुना गया। वहीं, प्रणव ठाकुर जिले के उभरते सितारे घोषित हुए। सीनियर इप्पी इवेंट में सोहित ने स्वर्ण, अजय कुमार ने रजत और परविंदर शर्मा व कमल कुमार ने कांस्य पदक जीता। वहीं, लड़कियों में अर्चना देवी को स्वर्ण, रिया मन्हास को रजत और अदितिका सलमत और शाहीन अख्तर को कांस्य पदक मिला।
सीनियर सैबर में अजय सिंह को स्वर्ण, विकास कुमार को रजत और आशुतोष शर्मा व राहुल शर्मा को संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त हुआ। वहीं, सीनियर फायल में गौरव ठाकुर को स्वर्ण, भवानी ठाकुर को रजत और प्रशांत चिब व रोहित पंजगोत्रा को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। इसी तरह लड़कियों के सैबर इवेंट में सिमरन राजपूत को स्वर्ण, रोशनी देवी को रजत और सिमरन सजगोत्रा व सोनिया अख्तर को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

बात करें अगर अंडर-20 इप्पी की तो यहां सोहित ठाकुर को स्वर्ण, अजय कुमार को रजत और रोहित ठाकुर व हर्ष सिंह को कांस्य पदक जीतने में सफलता मिली। प्रतियोगिता के समापन पर पार्षद अमित शर्मा, विरेंदर शर्मा, वरुण शर्मा, डिग्री कालेज के प्रोफेसर केवल कृष्ण, फिजिकल डायरेक्टर राकेश कुमार, जिला तलवारबाजी एसोसिएशन के राजिंदर कुमार, कोषाध्यक्ष रविंदर कुमार, किशोर कुमार, अनिल ठाकुर, अजय कुमार, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें