फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख: चोसकोर गांव की फातिमा बानो को मिला कारगिल जिले का पहला निवासी प्रमाण पत्र

Tue, 19 Oct 2021 12:30 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्राधिकरण द्वारा लगाए गए स्पेशल कैंप में चोसकोर गांव की निवासी फातिमा बानो कारगिल जिले की पहली व्यक्ति बनीं जिन्हें लद्दाख की स्थानीयता का प्रमाण पत्र मिला।
विज्ञापन
लद्दाख
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी विभागों में अधीनस्थ पदों को लद्दाख के स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षित करने के तीन माह बाद लद्दाख प्रशासन ने लद्दाख निवासी पहचान पत्र (लद्दाख रेजीडेंट सर्टिफिकेट) जारी किए हैं। कारगिल में फातिमा बानो को सोमवार को जिले का पहला लद्दाख निवासी प्रमाणपत्र जारी किया गया। 

विज्ञापन


यह प्रमाणपत्र कारगिल के अतिरिक्त जिला उपायुक्त सेरिंग मोटुप ने जारी किया। पिछले दिनों लद्दाख के सांसद जाम्यांग सेरिंग नामग्याल ने लेह जिले से स्थानीय निवासी प्रमाणपत्र प्राप्त किया था।

लद्दाख प्रशासन ने अधीनस्थ पदों की सरकारी नौकरी स्थानीय निवासियों के लिए आरक्षित की है। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख में स्थानीय नागरिक प्रमाण पत्र (पीआरसी) का नियम निरस्त हो गया था। 
विज्ञापन


ऐसे में सरकारी नौकरी के लिए योग्यता परिभाषित नहीं थी, जिसे अब लद्दाख निवासी प्रमाणपत्र के माध्यम से किया गया है। लद्दाख प्रशासन की ओर से प्रमाणपत्र बनाने के लिए जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें