फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करने वाली आलिया थापा।
- फोटो : REASI
रियासी। ज्ञानदीप शिक्षा मंच ने राष्ट्रीय स्तर की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें रियासी के बाल कलाकारों ने जलवा दिखाते हुए तीसरा और पांचवां स्थान हासिल किया।
आलिया थापा पुत्री मोहन लाल निवासी गरण अगार जित्तो कटड़ा ने प्रतियोगिता में अपनी पोशाक से सभी को प्रभावित किया। पोशाक के जरिये वह पर्यावरण का संदेश देते दिखीं। इससे आलिया को तीसरा स्थान मिला। साथ ही प्रीति देवी पुत्री सतपाल शर्मा निवासी तलवाड़ा ने प्रतियोगिता में पारंपरिक परिधान को प्राथमिकता दी। प्रीति की पोशाक को भी खूब सराहना मिली, और वह पांचवां स्थान पाने में कामयाब रहीं।
दोनों बाल कलाकारों के मुताबिक जैसे ही उनको ऑनलाइन होने वाली इस प्रतियोगिता का पता चला, उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी थीं। तीसरा व पांचवां स्थान मिलने पर उन्होंने खुशी जताई। और, उम्मीद रखी कि आने वाले दिनों में होने वाली इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में वह इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगी। दोनों छात्राओं के परिजनों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
ैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पांचवा स्थान हासिल करने वाली प्रीति देवी।- फोटो : REASI