स्वास्थय केंद्र सलाल में अध्यापकों का रेपिड़ टेस्ट करते हुए कर्मचारी।
- फोटो : REASI
रियासी। जिले के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलाल में कार्यरत एक शिक्षक सोमवार को कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद स्कूल में कार्यरत अन्य स्टाफ को भी ऐहतियात बरतने को कहा गया है। सलाल के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर स्कूल के स्टाफ की जांच के लिए शिविर लगाया गया। इस दौरान 28 लोगों की जांच की गई। बाद में एक शिक्षक संक्रमित पाया गया। सभी को जरूरी निर्देश देने के साथ ही शिक्षक को घर में क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा में आए चार यात्री संक्रमित पाए गए। रविवार को भी सात यात्री संक्रमित मिले थे। जिले में अब कुल 58 संक्रमित मामले सक्रिय हैं। संवाद