फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवारबाजी प्रतियोगिता में दीक्षा शर्मा ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
तलवारबाजी में अपना मैच खेलते हुए खिलाड़ी। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। माड़ी स्थित इंडोर स्टेडियम में खेली जा रही जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में दो दिनों के दौरान खिलाड़ियों ने जमकर प्रतिभा दिखाई है। इस दौरान कई मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने जीत हासिल करने के लिए पसीना वहाना पड़ा।
विज्ञापन

अंडर-17 फायल वर्ग में आदित्य ठाकुर ने स्वर्ण, भानू प्रताप सिंह ने रजत और शिवम रसयाल व शाह फैजल ने कांस्य पदक जीता। वहीं, अंडर-20 वर्ग में गौरव ठाकुर ने स्वर्ण, भारत डोगरा ने रजत और देवेंदर सिंह व सुशांत शर्मा ने कांस्य पदक पाया। सैबर में अंडर-17 वर्ग में रोहित शर्मा ने स्वर्ण, सुनील राय ने रजत और देवेंदर सिंह व सुशांत शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी तरह अंडर-20 वर्ग में अजय सिंह ने स्वर्ण, रोहित शर्मा ने रजत और सुनील राय व सुमीत ने कांस्य पर कब्जा जमाया।
लड़कियों के सीनियर वर्ग में दीक्षा शर्मा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं, अंशिका बंदराल ने रजत और रोशनी ने कांस्य पदक जीता। मैचों के दौरान कमल कुमार, रोहित पंजगोत्रा, भवानी ठाकुर, ध्रुव गुप्ता, कपिश बाली, परविंदर शर्मा, प्रशांत चिब, विकास कुमार और जिला तलवारबाजी एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार मौजूद रहे। कोषाध्यक्ष रविंदर कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें