फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज के बाहर छात्रा ने निगला जहर, हालत गंभीर

Sat, 09 Sep 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जहर खाकर जान देने की कोशिश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
गर्ल्स हाईस्कूल स्योट में पढ़ने वाली छात्रा ने कालेज के बाहर जहर निगल लिया। आनन-फानन में उसे शिक्षकों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।  सुंदरबनी इलाके के रहने वाली छात्रा नौवीं क्लास में पढ़ती है। शनिवार को जब वह स्कूल पहुंची तो वहां बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन


इससे मौके पर हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी अन्य छात्राओं व शिक्षकों को मिलने पर भीड़ जमा हो गई। उसे स्कूल के अंदर ले गए मगर उसकी तबीयत और बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों के उपचार शुरू करने के दौरान छात्रा ने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है।

सूचना पर धर्मसाल पुलिस मौके पर पहुंची। उसने लड़की का ब्यान लेने का प्रयास किया, लेकिन बेहोश होने के कारण कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जहर निगलने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद परिजन परेशान हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें