फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले कश्मीर में दो आतंकी हमले, जवान शहीद, एक आतंकी ढेर

Sat, 09 Sep 2017 09:09 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
अनंतनाग में आतंकियों ने पुलिस पार्टी किया हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर में दो जगह आतंकी हमले हुए हैं। हमले में एक जवान शहीद हो गया है। वहीं सुरक्षाबलों ने भी एक आतंकी को मार गिराया है। पहली घटना कश्मीर के अनंतनाग में हुआ। 
विज्ञापन


आतंकियों ने पुलिस पार्टी को निशाना बनाते हुए हमला किया। हमले में एक जवान शहीद हो गया है, जबकि अन्य  3 घायल हैं। आतंकियों ने बस अड्डे के पास इस हमले को अंजाम दिया। #Visuals: 1 policeman killed,2 injured in J&K's Anantnag terrorist attack. Incident took place 500 yards from venue of HM's meeting tomorrow pic.twitter.com/tpbPN7TjrE — ANI (@ANI) September 9, 2017 वहीं जम्मू-कश्मीर के शोपियां में इमाम सहिब के पास सेना के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया। हमले के बाद सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया। सेना और आतंकियों में मुठभेड़ अभी जारी हैं ।
विज्ञापन

  #FLASH J&K: Terrorists attack Army vehicle in Imam Sahib area of Shopian district. More details awaited. pic.twitter.com/OVIXjzpSHI — ANI (@ANI) September 9, 2017


अभी भी एक से दो आतंकियों कि छिपे होने की सूचना है। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

आपको बता दें कि आतंकवादियों ने अनंतनाग में उस जगह हमला किया, जहां रविवार को गृहमंत्री राजनथ सिंह मीटिंग करेंगे। इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा के इंतजाम और सख्त कर दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक गोलीबारी अभी भी जारी हैं। वहीं सुरक्षाबल बस अड्डे पर भीड़ ज्यादा होने की वजह से हवाई फायरिंग कर लोगों को हटा रहे हैं
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें