फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आज से मौसम में सुधार, कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दोपहर तक बारिश हुई है। कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंडक कायम है। जोजिला में हिमस्खलन से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। वहीं, खराब मौसम के चलते बांदीपोरा-गुरेज मार्ग भी बंद है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद चल रहा है। जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से तपिश का अहसास हुआ। हालांकि, कई जिलों में सोमवार रात को बारिश से पारे से राहत बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को मौसम में सुधार रहेगा, लेकिन कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
गुरेज, राजदान टॉप और गुलमर्ग के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकांश जिलों में मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक बारिश हुई। लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ हो गया और शाम को फिर बादल छा गए थे। मौसम के उतार-चढ़ाव से प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री तक नीचे चल रहा है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री गिरकर 15.6, पहलगाम में 12.3 और गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में सोमवार रात बारिश हुई, लेकिन दिन चढ़ने पर मौसम साफ हो गया और दिनभर धूप खिली रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री गिरकर 27.0 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर 16.5, बटोत में 16.3, कटड़ा में 25.0 और भद्रवाह में 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनिहाल में हुई सर्वाधिक 30.2 मिलीमीटर बारिश
श्रीनगर में बारिश 8.1 मिलीमीटर, काजीकुंड 13.6 मिमी, पहलगाम में 16.3 मिमी, कुपवाड़ा में 15.5 मिमी, कोकरनाग में 7.4 मिमी, गुलमर्ग में 17.4 मिमी, जम्मू में 29.0 मिमी, बनिहाल में 30.2 मिमी, बटोत में 18.8 मिमी, कटड़ा में 15.0 मिमी और भद्रवाह 12.6 मिमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें