फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: स्वास्थ्य सेवाओं की कमियां तलाश रही सीआईडी, बनाई जा रही रिपोर्ट

Tue, 11 May 2021 12:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सरकार ने सीआईडी को जमीनी स्तर पर जांच करने और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में कोरोना के चलते कई लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऑक्सीजन से लेकर अन्य तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं में कई तरह की खामियां लोगों को तंग कर रही हैं।

विज्ञापन


सीआईडी की ओर से लोगों से सुझाव मांगे जा रहे है कि कहां-कहां किस तरह की परेशानियां सामने आ रही हैं। कई लोगों ने कहा है कि सरकारी अस्पतालों में ओपीडी की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए। या फिर हर गांव में एक डॉक्टर को रोटेशन में भेजा जाए, ताकि लोगों को अपने ही गांव में स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिले। कई लोगों ने निजी डॉक्टरों के पास निशुल्क स्वास्थ्य जांच की मांग की है।

सीआईडी ने यह भी देखा है कि ग्रामीण और दूर दराज के क्षेत्रों में निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर मरीजों से फीस तो ले रहे हैं, लेकिन उनकी पूरी तरह से जांच नहीं की जाती और ऐसे ही दवाई लिख दी जाती है। यहां तक कि कई डॉक्टरों ने एक छोटी सी दुकान में क्लीनिक खोल रखा है, जिसमें जांच कराने आने वाले मरीज सोशल डिस्टेसिंग का पालन तक नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जुगाड़ भरोसे जम्मू: पिछले साल खरीदी गई मशीनरी बीमार है, तेजी से फैल रहे संक्रमण पर कैसे लगेगी लगाम!    

यह भी पढ़ें- Anantnag Encounter: अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, मारे गए तीन आतंकी    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें