श्रीनगर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कश्मीर संभाग में सोमवार को 17 मरीजों की जान गई। इसमें स्किम्स सौरा में तीन, एसएमएचएस श्रीनगर में पांच, सीडी अस्पताल श्रीनगर में एक, स्किम्स बेमीना में तीन, पुलवामा जिला अस्पताल में एक, जीएमसी अनंतनाग में एक, कुपवाड़ा व बिजबिहाड़ा जिला अस्पतालों में एक, एक मरीज की मौत हुई।
श्रीनगर में जीएमसी के डीन और प्रिंसिपल की ओर से सोमवार को एक आदेश जारी किया गया। जिसमें जीएमसी श्रीनगर और एसोसिएटेड अस्पतालों के मेडिकल डेस्क/प्रवक्ता की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश में बताया गया है कि यह नियुक्ति बढ़ते कोरोना मामलों को ध्यान में रखते की गई है, ताकि मीडिया के साथ सही जानकारी साझी की जा सके।