फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम स्टे में त्योहार के दौरान ट्रैकर्स लेंगे स्थानीय व्यंजनों व संस्कृति का आनंद

विज्ञापन
रामबन में आयोजित माहु फेस्टिवल का उद्घाटन करते डिवकाम व कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामबन। जम्मू कश्मीर पर्यटक विकास निगम (जेकेटीडीसी) ने जिला प्रशासन और सेना के सहयोग से रविवार को चार दिवसीय माहु शीतकालीन उत्सव की शुरुआत की है। बर्फ से ढंका माहु क्षेत्र रामबन की खारी तहसील के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन

महोत्सव का उद्घाटन मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर, उपायुक्त मुसरत इस्लाम और डीडीसी अध्यक्ष डॉ. समशादा शान ने क्षेत्र के सैकड़ों स्थानीय लोगों और भाग लेने के लिए पहुंचे ट्रैकर्स की उपस्थिति में किया। यह उत्सव 16 मार्च तक चलेगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले कलाकार और ट्रैकर्स भाग लेंगे। स्थानीय लोगों और देश भर से आने वाले ट्रैकर्स की भारी भागीदारी के बीच रामबन की सुरम्य माहु घाटी में पहला शीतकालीन उत्सव शुरू हो गया।
ट्रैकिंग अभियान को माहु से डीडीसी अध्यक्ष और मंडलायुक्त ने डीडीसी राबिया बेग, प्रबंध निदेशक जेकेटीडीसी सैयद एफ हामिद और नागरिक प्रशासन की उपस्थिति में झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन का एक अन्य आकर्षण यह था कि ट्रैकर्स होम स्टे में रहेंगे, और त्योहार के दौरान स्थानीय व्यंजनों, संस्कृति का आनंद लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन रामबन जिले की खारी तहसील की माहु घाटी को पर्यटन मानचित्र में बढ़ावा देने के लिए किया गया है। इसका उद्देश्य उन स्थानीय लोगों के लिए अवसर प्रदान करना है जो अवसरों की तलाश में हैं।

रामबन में आयोजित माहु फेस्टिवल का उद्घाटन करते डिवकाम व कार्यक्रम में मौजूद लोग- फोटो : UDHAMPUR

रामबन में आयोजित माहु फेस्टिवल का उद्घाटन करते डिवकाम व कार्यक्रम में मौजूद लोग- फोटो : UDHAMPUR

रामबन में आयोजित माहु फेस्टिवल का उद्घाटन करते डिवकाम व कार्यक्रम में मौजूद लोग- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें