फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: कटड़ा रेलवे स्टेशन पर देखी गई बर्गर किंग हत्याकांड की आरोपी, पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज

Mon, 24 Jun 2024 02:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू कश्मीर

सार

दिल्ली में बर्गर किंग हत्याकांड मामले आरोपी महिला को कटड़ा रेलवे स्टेशन पर देखा गया। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को पता चला है कि आरोपी कटड़ा रेलवे स्टेशन से एक रेलगाड़ी सवार होकर भाग निकली।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के राजोरी गार्डन में बर्गर किंग हत्याकांड मामले में फरार चल रही आरोपी को जम्मू के कटड़ा रेलवे स्टेशन पर देखा गया। पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगी हैं। वह कटड़ा रेलवे स्टेशन पर अपना सामान ले जाते हुए नजर आई है। उसने अपना मुंह ढका हुआ था।  

विज्ञापन


बता दें कि बीते हफ्ते पश्चिमी दिल्ली के राजोरी गार्डन इलाके में बर्गर किंग आउटलेट में एक व्यक्ति की गोली मार हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का सीसीटीवी फुटैज भी सामने आया था। इसमें आरोपियों ने 26 वर्षीय अमन पर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोप है कि अमन को हनीट्रैप में फंसाया गया। जब वह महिला के साथ रेस्तरां के अंदर बैठा था। पुलिस ने बताया कि अमन को 38 गोलियां लगी थीं। एक सूत्र के मुताबिक, जिस महिला से जून फास्ट फूड जॉइंट पर मिलने आया था, उसे जम्मू-कश्मीर के कटरा रेलवे स्टेशन पर देखा गया है। हत्या में इस महिला का शामिल होने का आरोप है। फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें