फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ हर मोर्च पर कर रही सराहनीय कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। बीएसएफ देश की एकता एवं अखंडता और सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। अभी तक 1934 बहादुर जांबाजों ने देश की आन, बान और शान के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। सीमावर्ती लोगों की सहायता एवं सहयोग के लिए भी हमेशा तत्पर है। यह बातें बीएसएफ के क्षेत्रीय मुख्यालय सुंदरबनी के उप महानिरीक्षक राकेश नेगी ने जागरूकता कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बीएसएफ की 12 बटालियन की ओर से टाली माता मंदिर के निकट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों को राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के साथ ही बल की ओर से उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी गई। क्षेत्रीय मुख्यालय के उपमहानिरीक्षक राकेश ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि बल हर मोर्चे पर सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में रह रहे लोगों को देश में विभिन्न परिस्थितियों के दौरान बल द्वारा निभाई जा रही भूमिकाओं, कार्य व उपलब्धियों से अवगत करवाया। बताया कि देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने और सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए अब तक अपने 1934 बहादुर जांबाजों का सर्वोच्च बलिदान दिया है। बल सीमावर्ती लोगों की सहायता एवं सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में इलाके में रहने वाले शहीदों के परिजनों को शाल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी लगा कर आधुनिक हथियारों से अवगत करवाया। इस मौके पर 12 बटालियन के कमांडेंट दिलवाग सिंह, पूर्व विधायक मढ़ सुखनंदन चौधरी और गुलशन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें