बीएसएफ जम्मू को पहले से इलाके के नशीले पदार्थ तस्करों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। जिसके बाद बीएसएफ इस क्षेत्र में कड़ी निगरानी और नियमित क्षेत्र की जांच कर रहा था।
जम्मू-कश्मीर के अखनूर के सीमावर्ती इलाके में सोमवार को तलाशी अभियान के दौरान बीएसएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। सरकंडा की झाड़ियों के अंदर एक संदिग्ध काले रंग का बैग मिला। बैग को खोला गया तो उसके अंदर लगभग 10 किलोग्राम का 10 पैकेट संदिग्ध हेरोइन मिली।
विज्ञापन
बीएसएफ जम्मू को पहले से इलाके के नशीले पदार्थ तस्करों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। जिसके बाद बीएसएफ इस क्षेत्र में कड़ी निगरानी और नियमित क्षेत्र की जांच कर रहा था। बीएसएफ के जवान जीरो लाइन के पास करीब एक बजे इलाके में तलाशी अभियान में जुटे थे। इस दौरान झाड़ी में काले रंग के बैग में हेरोइन मिली।
बीएसएफ के आईजी एनएस जामवाल ने बताया कि सीमा पर कड़ी निगरानी और अथक प्रयासों के चलते बीएसएफ को यह सफलता मिली है। डीजी ने इस उपलब्धि पर सीमा पर तैनात जवानों के प्रयासों की सराहना की है।